राजगढ़: पोस्ट ऑफिस राजगढ़ के पास सार्वजनिक शौचालयों की सफाई न होने से आक्रोशित दुकानदारों और वाहन चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Rajgarh, Churu | May 4, 2026 नगरपालिका राजगढ के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं होने से आक्रोशित दुकानदारों और वाहन चालकों ने सोमवार शाम को रेलवे स्टेशन रोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। महेंद्र कालीरावना के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘पालिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाए व पोस्ट ऑफिस के सामने बने शोचालयों की सफाई की मांग की है।