बीकानेर: जिला परिषद में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित, 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित
जिला परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित 30वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 13 भामाशाहों और 9 प्रेरकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और शिक्षा के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्