📢 बाबरपुर कांग्रेस की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद छात्रों को न्याय दिलाने की मांग के बीच बाबरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है।
मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं और छात्रों को कांग्रेस से जोड़ने, NSUI को मजबूती देने और संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
आगामी छात्र संघ चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और NSUI ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर अपनी राय रखी।
🎤 जिला बाबरपुर से मुहम्मद गुलफाम की खास रिपोर्ट
#BabarpurCongress #RajkumarJain #Congress #DelhiCongress #NSUI StudentElection SatyNiketan DelhiNews Babarpur DelhiNewsToday YouthCongress CongressNews PoliticalNews SNNewsDelhi MuhammadGulfam GulfamAlvi BreakingNews Delhi
Seelam Pur, North East Delhi | Sep 15, 2026