अकबरपुर: पुलिस और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रूप से कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सघन जांच की
SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में संचालित शिक्षण एवं कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से कस्बा अकबरपुर क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान CO यातायात संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना अकबरपुर पुलिस एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों को निरीक्षण किया