आंवला: आंवला में ट्रैक्टर का पहिया निकला, बाइक से टकराया, देर रात हादसे में महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Aonla, Bareilly | Apr 22, 2026 आंवला तहसील में मंगलवार की देररात दस बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आंवला-अलीगंज मार्ग पर हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।