गोरखपुर: गोरखपुर एयरपोर्ट से जल्द ही अयोध्या के लिए चलेगा पांच सीटर हेलीकॉप्टर, बनी सहमति
अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जल्द ही गोरखपुर से 5 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा इसके लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर जगह चिन्हित कर ली गई है हेलीकॉप्टर प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस ने इसके संचालन की तैयारी भी शुरू कर दी है हेलीकॉप्टर से अयोध्या की यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति को 11500 खर्च करना होगा। गोरखपुर से अयोध्या की हवाई दूरी 126 किलोमीटर है जो 40 मिनट में तय की जाएगी