नोखा: रोडवेज बस में फर्जी टिकट काटते हुए आरोपी अंकित ज्यानी को नोखा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nokha, Bikaner | Apr 29, 2026 नोखा थाना पुलिस ने रोडवेज बस में फर्जी टिकट जारी कर यात्रियों को यात्रा कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि बीकानेर रोडवेज आगार की मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा ने टिकट परिचालक अंकित बिश्नोई के खिलाफ फर्जी टिकट जारी कर सरकारी राजस्व के गबन का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद सीओ जरनैल सिंह के स