पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र की किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक लेकर फरार, जेवर और नकदी भी गायब
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय पुत्री को दुसरे धर्म के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण के अनुसार वह करीब सात माह पूर्व परिवार सहित मजदूरी करने हरियाणा के ओखलाना मंडी स्थित ईंट भट्टे पर गया था। वहीं ट्रैक्टर चालक राजू ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया।