कुढ़नी: कुढ़नी थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत
कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर गांव में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत। सूचना मिलते हैं कुढ़नी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान उमेश पासवान, पिता नरेश पासवान, के रूप में बताया गया है।