कुढ़नी: तुर्की थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
तुर्की में एक बीस वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला शुक्रवार की अहले सुबह सामने आया है. मृतक तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला था. उसका शव तुर्की रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था. सूचना पर पहुंची जीआरपी व तुर्की थाना की पुलिस पहुंची. जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा.