बेरो: बेड़ो में केसीसी शिविर बना औपचारिकता, कई बैंक नदारद रहे, केवल 5 आवेदनों के साथ आयोजन हुआ समाप्त
Bero, Ranchi | Apr 24, 2026 बेड़ो में आयोजित केसीसी शिविर अव्यवस्था के कारण फीका रहा। कई बैंक मैनेजर अनुपस्थित रहे और उपस्थित कर्मी बिना लैपटॉप के पहुंचे, जिससे लाभुकों की जांच नहीं हो सकी। पूरे शिविर में मात्र 5 आवेदन ही प्राप्त हुए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को शो कॉस करने की बात कही।