मऊरानीपुर: दशहरे पर जैतमाता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तीन स्वरूपों में दर्शन देने की मान्यता
झांसी के कचनेव स्थित जैतमाता मंदिर में दशहरे पर सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता को जवारे चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यता के अनुसार, जैतमाता दिन में तीन स्वरूपों में दर्शन देती हैं। मंदिर में माता की प्रतिमा पर सिंदूर का लेप करने की विशेष परंपरा भी है।