बरहट: झाझा विधायक ने अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Barhat, Jamui | Apr 19, 2026 झाझा के विधायक दामोदर रावत ने रविवार को 5 गिद्धौर स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।