मुज़फ्फरनगर: 1932 से बसे 32 परिवारों पर बेदखली का खतरा, राशन कार्ड से लेकर बिजली कनेक्शन तक सबूत मौजूद, फिर भी बेघर होने का डर
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र स्थित सरशादीलाल गार्डन में रहने वाले 32 परिवारों ने बेदखली के डर से डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1932 से यहां रह रहे हैं और उनकी कई पीढ़ियां यहीं बसी हैं।परिवारों का आरोप है कि नई प्रबंधन कंपनी उन्हें हटाने का दबाव बना रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष सुनवाई और अपने आशियाने बचाने की मांग