धार: धार के दौलतनगर चोरी मामले का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एलईडी बरामद की
धार के दौलतनगर चोरी मामले का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर एलईडी की बरामद।धार शहर के दौलतनगर क्षेत्र में 1 जनवरी को हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एलईडी जब्त की है। मामले का खुलासा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया।