अनूपपुर: कन्या शिक्षा परिसर में बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजीता भगत के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया।