पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में 7.5 CGPA नियम और एडमिशन को लेकर छात्रों का भारी हंगामा
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में सोमवार को छात्रों ने सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तय 7.5 CGPA के नियम और नए सत्र में स्नातक एडमिशन को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने इस CGPA नियम को छात्र-विरोधी बताया है। यूनिवर्सिटी में चल रहे एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने फॉर्म में गलत कैटेगरी भरने के कारण एडमिशन न होने पर भी प्रदर्शन किया।