बक्सर: निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के बाद रखा 24 घंटे का निर्जल व्रत
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 निर्जला एकादशी पर गुरुवार को बक्सर के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह 4 बजे से ही रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट और सिद्धाश्रम घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने "हर-हर गंगे" के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई, सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान विष्णु की पूजा की। ज्योतिषाचार्य पं मुन्ना जी चौबे ने महत्व की जानकारी दी।