झारखंड की उपराजधानी दुमका में रंगो का त्यौहार होली की धूम है। हर तरफ होली का माहौल है। जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को दिन के 11 30 बजे के करीब दुमका के इंडोर स्टेडियम परिसर में प्रांतीय यादव महासभा की दुमका जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोग इंडोर स्टेडियम परिसर में एकत्रित हुए।