इटाढ़ी: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर सदर एसडीएम ने नाव से गंगा तट के छठ घाटों का निरीक्षण किया
Itarhi, Buxar | Oct 21, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने नाव से मां गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। संयुक्त रूप से निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।