चांदपुर: गांव कुंडा बल्दाना के पास ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की हुई मौत
बिजनौर में आज सोमवार को दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र के गांव कुंडा बल्दाना के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई मृतक की पहचान गांव फजलपुर ढाकी निवासी ज़कि के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति सड़क किनारे बाइक लगाकर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ज़कि की मौत हो गई