पुष्पराजगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस को राजेन्द्र ग्राम में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया
पुष्पराजगढ़ मुख्यालय राजेन्द्र ग्राम में शुक्रवार 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस को शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हिरा सिंह श्याम की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राजेन्द्र ग्राम के जुहिला नदी में बनें घाटों की सफाई किया एवं घाट के समीप ही बने मंदिर प्रांगण में साफ़ सफाई कर फलदार पौधौ का वृक्षारोपण किया गया