गोला: एटीएम बदलकर ₹2.10 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिकरीगंज पुलिस ने कार्ड व बाइक की बरामदगी की
गोरखपुर की सिकरीगंज पुलिस ने एटीएम बदलकर 2.10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मोहित पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर सीज कर दी। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को आरोपी ने एटीएम से पैसा निकाल लिया।