मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कथिततौर पर अडानी समूह को आवंटित कोल ब्लॉक को लेकर भारी सियासी और आदिवासी विरोध सामने आया है। 'मप्र आदिवासी कांग्रेस' पन्ना ने आज दिन गुरुवार दिनांक 11 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम एक तीखा ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है, जिसमें आरोप है कि 1400 हेक्टेयर वन भूमि को खनन के लिए डायवर्ट किया जा रहा है।