कर्वी: चित्रकूट में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्वी पुलिस के हत्थे चढ़ा
चित्रकूट। शुक्रवार शाम 5:30 बजे जारी प्रेसनोट में बताया गया कि कोतवाली कर्वी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी गोपी द्विवेदी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। अपराध निरीक्षक सविता श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर विधिक कार्रवाई की है।