तानसेन: दोस्त की नाबालिग बहन को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर फरार
भाई से दोस्ती का सहारा लेकर एक युवक ने दोस्त की नाबालिग बहन से दोस्ती की और उसे शादी का झांसा दिया। करीब 8 महीने तक उसे हजीरा क्षेत्र के किराए के मकान में रखा और दुष्कर्म किया लेकिन एक दिन अचानक आरोपी राहुल राठौर घर से गायब हो गया उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इसके बाद लड़की ने हजीरा थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया।