जशपुर: दुलदुला में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, पेयजल, सड़क, जल जीवन मिशन सहित विकास कार्यों पर दी त्वरित कार्रवाई
कलेक्टर रोहित व्यास ने दुलदुला जनपद पंचायत कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पेयजल, सड़क, नाली, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी भवन और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मांगों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।