मुज़फ्फरनगर: पंजाबी बारात घर में आशा सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और सीडीओ ने आशाओं को किया सम्मानित
भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो आशाओं को उनके काम के अनुरूप सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आशाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए इसके उपरांत मुख्य अतिथि व DM ने आशाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सीएमओ डॉ महेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आशाओं का मनोबल बढ़ाना है।