कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में गोली मारी, कारतूस व तमंचा बरामद
पुलिस उपयुक्त पूर्वी ने शुक्रवार 9.30 बजे बताया कि,थाना चकेरी क्षेत्र में चौकी अंतर्गत पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पल्सर बाइक सवार अपराधी गुल्लू उर्फ आफताब एवं मोहम्मद दानिश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घटनास्थल से ₹4000 नकद, दो देशी तमंचे, 315 बोर के कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद हुई है।