कानपुर: गोविंद नगर आउटर पर मिला एसबीआई मैनेजर का शव, जिन्होंने 13 दिन पहले कानपुर ब्रांच ज्वाइन की थी
एसबीआई डिप्टी पड़ाव ब्रांच के असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। असिस्टेंट मैनेजर का शव गोविंदपुरी स्टेशन के आउटर पर पड़ा मिला। गुरुवार रात भर तलाश में जुटे परिजनों को जब शुक्रवार 11 बजे जीआरपी से जानकारी मिली तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 13 दिन पहले ही कानपुर ब्रांच में जॉइनिंग हुई थी।