कानपुर: गुजैनी पुल के नीचे झांसी रेलवे लाइन पर फैक्ट्री कर्मचारी का शव मिला
फैक्ट्री कर्मचारी का शव गुजैनी पुल के नीचे से गुजरी झांसी रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी की पत्नी की फोन कर जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि बेटे को स्कूल से लाने के बाद बॉडी लेने आऊंगी। मृतक के भाई ने शुक्रवार 11 बजे भाभी पर आरोप लगाते हुए बताया कि,आए दिन भैया और भाभी झगड़ा होता था घर के क्लेश की वजह से भैया ने अपनी जान दे दी।