कानपुर: सर्वोदय नगर में पेंशनरों ने पेंशन बढ़ाने और चिकित्सा सुविधा देने को लेकर किया प्रदर्शन
ईपीएस 95 ऑल इंडिया राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकारकी अगुवाई में शुक्रवार को 4 बजे क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदय नगर के बाहर सभाकर कर प्रदर्शन किया गया। इसमें न्यूनतम पेंशन 7500 करने, पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा और हायर पेंशन का लाभ बिना भेदभाव के सभी को देने की मांग उठाई।