राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाँसाका में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार व जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव शामिल हुए।