डिंडौरी: फुलवाही बदगिरी के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटा हादसे में एक महिला की मौत , दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
डिंडौरी जिले के फुलवाही बदगिरी के घाट में ओवरलोडिंग पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घायलों को मेंहदवानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन पाटन से भरवारा गांव जा रहा था शुक्रवार तड़के सुबह 5:00 बजे अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ।