नरसिंहगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को शाम 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। जिसमें राजगढ़ जिले के किसानों को फसल बीमा मुआवजा और फसल के भाव नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों को राहत राशि और बीमा नहीं मिला तो वह जिला स्तर पर आम आदमी पार्टी और किसान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।