रानीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इन दिनों जगता खरसाही पंचायत में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी खराब हो गई है। बार-बार बिजली आने-जाने और अनियमित आपूर्ति से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।