पनागर: परियट डैम के किनारे पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, रील बनाने उमड़ी लोगों की भारी भीड़,वीडियो वायरल
परियट डैम में उस वक्त रोमांच और कौतूहल का माहौल बन गया, जब पानी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक डैम के किनारे आ पहुंचा। मानसून की बेरुखी के बीच परियट का जलस्तर बेहद कम होने की वजह से मगरमच्छ के इस तरह तट पर आने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैलानियों और स्थानीय युवाओं का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। सुरक्षा की परवाह किए बिना कई उत्साही युवाओ