खंडवा नगर: खंडवा में तूफानी हवाओं का कहर, बाजारों में धूल और सड़कों पर बिखरे पत्ते
खंडवा में जून के पहले ही दिन मौसम ने ऐसा रंग बदला कि लोगों को एक साथ पतझड़, सावन और बसंत का एहसास होने लगा। रविवार को शहर में अचानक तेज तूफानी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते सड़कों पर धूल और सूखे पत्तों का गुबार छा गया। कई इलाकों में पुराने और कमजोर पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।