दीगोद: शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता को दिया
Digod, Kota | Feb 9, 2025 राजस्थान के शिक्षा व पंचायती राज मंत्री ने रविवार दोपहर 12 बजे कोटा रंगबाड़ी में आवास पर दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय दिल्ली की जनता वहां के कार्यकर्ताओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। मदन दिलावर ने कहा कि दिल्ली की जनता वास्तविकता को समझ गयी है इसकेलिए उन्होंने आपदा को दिल्ली से हटा दिया है। देश मे भाजपा पूरी तरह विकास कार्यो को अंजाम दे रही है।