दीगोद: सेड़वा में चिकित्सक के साथ SDM द्वारा अभद्रता के विरोध में कोटा जिले के चिकित्सकों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार
Digod, Kota | Feb 8, 2025 सेड़वा में कार्यरत चिकित्सक रामस्वरूप रावत के साथ SDM द्वारा अभद्रता करने के विरोध में कोटा जिले में शनिवार सुबह 9 बजे से 2 घण्टे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया और SDM को निलंबन करने की मांग की। सेवारत चिकित्सक संघ के डॉक्टर राजेश सामर ने बताया कि सेवड़ा के चिकित्सक रावत से हुई अभद्रता से पूरे राजस्थान के सेवारत चिकित्सको में रोष व्याप्त है।