दीगोद: नांता पुलिस ने गश्त के दौरान पत्थर मंडी इलाके में एक युवक को तेज धारदार हथियार छुरी के साथ किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Feb 7, 2025 नांता पुलिस ने गश्त के दौरान पत्थर मंडी इलाके से एक युवक को तेज धारदार हथियार छुरी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नांता थाना अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने शुक्रवार शाम सवा4 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस का जाप्ता गश्त पर थ की पत्थर मंडी इलाके में एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे रुकवाया तो उसकी तलाशी में उसके पास तेज धारदार हथियार छुरी मिली।