बक्सर: मुहर्रम पर कर्बला की याद में बहे गम-ए-अश्क, नगर में निकला ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाया करतब
Buxar, Buxar | Jul 6, 2025 शहर समेत जिले भर में रविवार को मुहर्रम का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस निकाले गए तथा इंसानियत के रहनुमा इमाम हसन, हुसैन की शहादत की शान में केंद्रीय कारा के पास स्थित कर्बला मैदान में गम के अश्क बहाए गए. जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया. इससे पहले अकीदतमंदों द्वारा वहां नियाज फातिया पढ़ा गया.