गुना नगर: हनुमान मंदिर के पास म्याना में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच जारी
गुना जिले के म्याना थाना के म्याना में हनुमान मंदिर के पास हनुमान चौराहे पर एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। 21 जून को उसके ही घर में शव मिला है। मृतक के बेटे अनुदीप शर्मा ने बताया, वह भोपाल रहता है मां गुजर चुकी है पिताजी अकेले रहकर खेती कर रहे थे। शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच जारी है।