कप्तानगंज: खानूछपरा में जलजमाव से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रधान से की शिकायत और गाली-गलौज को लेकर थाने में दी तहरीर
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खानूछपरा गांव के उसरहवा टोले में सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने जलजमाव वाले स्थान पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हर बारिश में यही समस्या उत्पन्न होती है, जिससे सड़क पर गंदगी फैल जाती है और मच्छरों के प्रकोप बढ़ जाता हैं।