कप्तानगंज: कोकिल पट्टी में पीड़ित को न्याय की तलाश, हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं – बिशनपुरा में कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव में मजदूरी कर लौट रहे युवक अर्जुन कुशवाहा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। पीड़ित परिजन थाने से लेकर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। रास्ता हटाने की बात पर हथियार से हमला बोलकर कियें थे लहूलुहान।