कप्तानगंज: मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया बोदरवार का शुभम मोदनवाल हत्याकांड, 35 दिन बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरवार गांव निवासी शुभम मोदनवाल की संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। सीएम ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद 35 दिन बीत जाने के बावजूद अब सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही शुभम के परिजन लगातार हत्या का आरोप लगाकर रहें थें।