टेहरोली: टहरौली में समाधान दिवस पर आए कुल 12 शिकायती पत्र, जिनमें से 3 का हुआ निस्तारण
आज शनिवार को समय 11:00 से 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील टहरौली परिसर में किया गया जिसमें कुल 12 शिकायती पत्र आए राजस्व विभाग से दो पुलिस विभाग से दो जल निगम विभाग से एक विकास विभाग से एक समाज कल्याण विभाग से एक एवं शेष शिकायती पत्र अन्य विभागों से संबंध रहे वही मौके पर उप जिलाधिकारी टहरौली गौरव आर्य एवं तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे |