बेगूसराय: विद्युत आपूर्ति कार्यालय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन, अपर मुख्य सचिव खेल विभाग और DM रहे मौजूद
पावर हाउस चौक अवस्थित विद्युत आपूर्ति कार्यालय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का अपर मुख्य सचिव खेल विभाग बी- राजेंद्र ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसर के खाली जमीन पर बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है इससे आसपास के लोग लाभान्वित हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि खेल से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.