महोबा: पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 4 परिवारों में लौटी खुशियां
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बिखरते परिवारों को नई उम्मीद मिली है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में आयोजित काउंसिलिंग में 16 दंपत्तियों के विवाद सुने गए। संवाद और समझाइश के बाद 4 दंपत्ति फिर साथ रहने को राजी हुए, जबकि अन्य मामलों को अगली तिथि पर बुलाया गया है। इस पहल की परिजनों ने सराहना की।