चंदौसी: गांव दियौरा खास में कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर जल भराव से ग्रामीण परेशान, समस्या से संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्राम दियौरा खास में ग्रामीण संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत डामर सड़क के निर्माण में कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुराने खरंजे पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू होना था, लेकिन कुछ किसानों ने आपत्ति जताई है